भिलाई के जाने-माने चिकित्सक डॉ. एस. ए. रिजवी का निधन

भिलाई के जाने-माने चिकित्सक डॉ. एस. ए. रिजवी का निधन


🔴कैंप-1 कब्रिस्तान में अदा हुई नमाज़-ए-जनाज़ा

भिलाईनगर, 24 अगस्त 2026। नेहरू नगर भिलाई के जाने-माने चिकित्सक डॉ. एस. ए. रिजवी का सोमवार को इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

परिजनों के अनुसार, मरहूम की मैय्यत को नेहरू नगर स्थित उनके निवास से सोमवार शाम मगरिब की नमाज़ के बाद हैदरगंज कब्रिस्तान, कैंप-1 ले जाया गया।

इसके बाद 24 अगस्त 2026 को बाद नमाज़-ए-मगरिब कैंप-1 कब्रिस्तान में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई। बड़ी संख्या में परिजन, परिचित और शुभचिंतक जनाज़े में शामिल हुए और मरहूम को अंतिम विदाई दी।