धर्म सदैव समाज को संगठित करने का कार्य करता है और आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है – पाण्डेय धर्म जागरण पखवाड़ा के तहत पदयात्रा का दूसरा दिन

धर्म सदैव समाज को संगठित करने का कार्य करता है और आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है – पाण्डेय  धर्म जागरण पखवाड़ा के तहत पदयात्रा का दूसरा दिन


धर्म सदैव समाज को संगठित करने का कार्य करता है और आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है – पाण्डेय

धर्म जागरण पखवाड़ा के तहत पदयात्रा का दूसरा दिन

भिलाई नगर 16 नवंबर। धर्म सदैव समाज को संगठित करने का कार्य करता है और आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है। धर्म वह है जो प्रत्येक मनुष्य के हृदय में बसता है, जो किसी व्यक्ति को उसके जन्म के साथ मिलता है और उसके अंतिम समय तक उसके साथ बना रहता है। उक्त बातें श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने धर्मांतरण के विरूद्ध चलाए जा रहे धर्म जागरण पखवाड़ा के दूसरे दिन कहीं। पदयात्रा की शुरूआत सेक्टर -1 मां शारदा मंदिर में पूजा- अर्चना कर की गई। 

श्री पाण्डेय ने कहा कि आज कुछ लोगों द्वारा राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक हमारी आस्था को भंग करने और लोगों को दिग्भ्रमित कर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। समिति इसका कड़ा विरोध करती है और लोगों से अपना धर्म परिवर्तित न करने की अपील करती है। इस धर्म जागरण पखवाड़ा पदयात्रा के माध्यम से हम सर्वसमाज से यह अपील करते हैं कि वे किसी के भी प्रलोभन में न आयें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। पदयात्रा की शुरूआत आज सेक्टर -1 मां शारदा मंदिर से की गई जो सी मार्केट, बी मार्केट होते हुए सेक्टर -2 अयप्पा मंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए शिव मंदिर सड़क 15 बी पहुंची। इसी प्रकार सांध्यकाल में यात्रा की शुरूआत तीन दर्शन मंदिर केम्प से की गई, जो केम्प क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। जहां सभा का आय़ोजन कर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित आमजनों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने धर्म और राष्ट्र के प्रति सच्ची श्रद्धा रखेंगे और धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे। 

पदयात्रा के दौरान मुख्य रूप से रमेश माने, बुद्धन ठाकुर, सेवकराम साहू, विनोद सिंह, पीयूष मिश्रा, रिंकू साहू, शिवप्रकाश शिबू, जे. श्रीनिवास राव, रविन्द्र राउल, श्रीमती रश्मि सिंह, मनोज यादव, छोटेलाल चौधरी, अंजय पाण्डेय, अरविंद वर्मा, गिरगेश पाण्डेय, विजय साव, गणेश साहू, वी. अप्पा राव, आशीष चौधरी, गोल्डी सोनी, आशीष अग्रवाल, अशोक यादव, गजेंद्र यादव, प्रशम दत्ता, दिलीप केशरवानी, श्रीमती रीना नैय्यर, अरविंद सिंह, नीरज तिवारी, शोभा भगत, दीपक मिश्रा, रोहित तिवारी, सागर शुक्ला, ध्रुव पाण्डेय, सन्नी पाण्डेय, संजय राठौर, रितुराज शर्मा, कमलेश सिंह, निखिलेश शुक्ला, मदन सेन सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 

संगठनों ने किया स्वागत, दी अपनी सहभागिता

धर्मांतरण के विरूद्ध निकाले जा रहे धर्म जागरण पखवाड़ा को बड़ी संख्या में आमजनों एवं सामाजिक संगठनों का साथ मिल रहा है। इसी कड़ी में आज  पदयात्रा के दौरान सेक्टर -2 में अयप्पा सेवा संघम, केरल समाज एवं श्री रामभद्र सेवा मण्डल के सदस्यों द्वारा समिति की इस पहल का स्वागत किया। सदस्यों ने समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय से भेंटकर इस पहल का समर्थन किया। इसी तरह केम्प में पदयात्रा के दौरान साहू समाज एवं तेलुगू समाज के सदस्यों ने भी इस पहल का स्वागत किया।