जिले में कोरोना से राहत, आज मिले 421 नए संक्रमित मरीज, 1006 ने स्वस्थ होकर की वापसी, पॉजिटिविटी की दर भी हुई कम
दुर्ग 28 जनवरी । जिला दुर्ग में आज कोरोना महामारी को लेकर राहत भरा दिन रहा है। केवल 421 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 1006 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। तीन संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से आज 2234 सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिसमें 421 कि रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। कल के मुकाबले पॉजिटिविटी की दर 12% घटकर केवल 18% रह गई है। जबकि 1006 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है । वहीं दूसरी ओर 3 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। डॉ ठाकुर ने जिले के नागरिकों से इस महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए घर के समीप टीका केंद्र में पहुंचकर वैक्सीन लगाने की अपील भी की है।

