नैनीताल में फंसे भिलाई के नागरिकों को स्थानीय प्रशासन ने पहुंचाई राहत, सभी सुरक्षित, सांसद दुर्ग विजय बघेल की केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से हुई दूरभाष पर चर्चा

भिलाई नगर 19 अक्टूबर । एरोबिक्स क्लब सेक्टर 8 भिलाई के नैनीताल में भूस्खलन के बाद फंसे 55 लोगों की मदद के लिए लोकसभा सांसद दुर्ग विजय बघेल के द्वारा केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट से दूरभाष पर चर्चा की गई इस पर केंद्रीय मंत्री के द्वारा सांसद विजय बघेल को फंसे 55 लोगों की मदद शीघ्र ही करने के लिए पूरी तरह आश्वस्त किया गया है श्री बघेल ने सीजी न्यूज़ ऑनलाइन को बताया कि केंद्रीय मंत्री ने सभी 55 लोगों के सुरक्षित एक स्कूल में रुके होने की बात बताई है। साथ ही कहा है कि दोनों ही छोर पर बने पुलिया टूट गए हैं। इसलिए उन तक पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है । इस संबंध में केंद्रीय मंत्री की स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एसडीएम से चर्चा हुई है एसडीएम ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जेसीबी मशीन को लगाकर कल मार्ग तैयार किया जाएगा और सभी प्रभावितों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा ।उस क्षेत्र का संपर्क टूट गया है। संभवत कल वहां पहुंचने का प्रयास किया जाएगा ।इसके पूर्व सभी 55 लोगों को भोजन एवं पानी सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है संभवत कल मार्ग तैयार कर होने के पश्चात उन तक पहुंचने का प्रयास स्थानीय प्रशासन के द्वारा किया जाएगा उन्होंने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को पूर्णता आश्वासन दिया है कि भिलाई के सभी 55 लोगों को हर संभव मदद जल्द से जल्द की जाएगी उन्होंने सांसद को यह भी भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही उक्त स्थल से सभी 55 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

गौरतलब हो कि एरोबिक्स क्लब सेक्टर 8 से नैनीताल घूमने के लिए 16 अक्टूबर को 44 महिला सदस्यों सहित 6 पुरुष एवं 5 बच्चे नैनीताल गए हुए थे । परंतु गर्म पानी नमक जगह पर भूस्खलन के कारण सभी 55 लोग फंस गए हैं। हालांकि वर्तमान में वे लोग काशी धाम के स्कूल में सुरक्षित रुके हुए हैं।

