*नाश्ते में सब्जी मांगने पर रेहणी सप्लायर ने युवक को जमकर पीटा, मामला आकाशगंगा सुपेला का*

*नाश्ते में सब्जी मांगने पर रेहणी सप्लायर ने युवक को जमकर पीटा, मामला आकाशगंगा सुपेला का*


नाश्ते में सब्जी मांगने पर रेहणी सप्लायर ने युवक को जमकर पीटा, मामला आकाशगंगा सुपेला का

भिलाई नगर, 15 दिसंबर। आकाशगंगा सुपेला में पोहा खाने के दौरान सब्जी मांगने के विवाद पर रेहणी के नाश्ता सप्लायर ने युवक को जमकर पीट दिया। मारपीट से उसके चेहरे और नाक में चोट आई है। शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नगर वार्ड-10 सुपेला निवासी अजीत महतो (25 वर्ष) सब्जी व्यवसायी है। सुबह आकाशगंगा सुपेला थोक बाजार से सब्जी खरीदकर वह आकाशगंगा स्थित रामकुमार भट्ट के चाय नाश्ता रेहणी पर पोहा खाने रुका और पोहा खाने दौरान सब्जी मांगने पर दुकान में काम करने वाले विशाल मानिकपुरी निवासी पांच रास्ता के द्वारा बार-बार सब्जी मांग रहा है, बोलकर उसके साथ गाली गलौज की गयी। मना करने पर विशाल ने अजीत की जमकर पिटाई कर दी। अजीत चेहरे में व नाक में गंभीर चोट आई है। 

घटना की जानकारी अजीत ने अपने भाई सुजीत को दी। उसने लहूलुहान अजीत को शासकीय अस्पताल सुपेला पहुँचाया, जहां से नाक का एंटी चेकअप के लिए जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया है। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने आरोपी विशाल मानिकपुरी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।