क्षेत्रीय साहू मित्र सभा इकाई सेक्टर 7,8,9,10 ने सौहाद्रपूर्ण रूप से मनाया दीपावली मिलन समारोह, समाज के कार्यकारिणी की घोषणा,


क्षेत्रीय साहू मित्र सभा इकाई सेक्टर 7,8,9,10  ने सौहाद्रपूर्ण रूप से मनाया दीपावली मिलन समारोह, समाज के  कार्यकारिणी की घोषणा,

भिलाई नगर 9 नवंबर । क्षेत्रीय साहू मित्र सभा इकाई सेक्टर 7, 8, 9, 10  भिलाई नगर ने भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पश्चात इकाई के सामाजिक बंधुओं के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया, जिसका नेतृत्व समाज के महिला प्रकोष्ठ  पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

दीपावली मिलन समारोह में इकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की आरती से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात एक दूसरे को बधाइयाँ संप्रेषित कर आशीर्वाद ली गई। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अपनी महती भूमिका प्रदान की एवं व्यापक रूप से मुख्य शाखा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यो की घोषणा कर सामाजिक समरसता एवं एकजुटता का संदेश दिया गया।

इकाई अध्यक्ष देवेश साहू ने कहा कि, समाज को हर समय संगठनात्मक रूप से एकात्म होकर, कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, तभी समाज का कल्याण और उद्धार होगा। यह मिलन समारोह सामाजिक बंधुओं के सुख दुख में साथ खड़े रहने का मार्ग प्रशस्त करेगा एवं सामाजिक एकजुटता का प्रतीक होगा और अंतिम व्यक्ति अंतिम पंक्ति को जोड़ने का एक सार्थक प्रयास होगा।

इकाई के युवा उपाध्यक्ष छत्रपाल साहू एवं महिला उपाध्यक्षया अंजू साहू ने कहा की समाज को उन्नत बनाने  धरातल स्तर पर कार्य करना होगा। चूंकि अगर हमारा नीव मजबूत होगा, तो निश्चित ही हम सभी मजबूत होंगे और समाज का विकास यथासंभव है। साथ ही समाज के प्रत्येक अंतिम व्यक्ति को जोड़ने सोशल मीडिया के प्रयोग को अधिकाधिक करने की अपील की गई, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति अंतिम पंक्ति को आसान रूप से जोड़कर, उनकी समस्याओं को हल किया जा सकेगा।

समाजिक एकता की पहचान दिलाने इकाई के सचिव देवेंद्र साहू एवं कोषाध्यक्ष गोवर्धन साहू जी में अपने वाचाल भाषण में समाज को एकजुट कर गतिशील बनाने हेतु किए गए विभिन्न प्रयासों को सभी के बीच रखा, जिसकी सामाजिक बंधुओं ने बखूबी सराहना की। इस मिलन समारोह का संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका किरण साहू द्वारा किया गया,  जिन्होंने बहुत ही सुमधुर शब्दों में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर कार्यक्रम को सराहनीय रूप से संचालित किया।

इस विशेष मिलन समारोह में समाज की माताओं बहनों ने अपने अपने घरों से बने छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं पकवान बनाकर वोट फॉर लोकल का सन्देश दिया और यही प्रसाद एवं नाश्ते के रूप में वितरित किया गया। इसी बीच समस्त सामाजिक बंधुओं हेतु एक विशेष खेल का भी आयोजन भी किया गया, जिसकी विजेता नारी शक्तियां हुई। समाज की नारी शक्तियों ने एकात्म होकर कदम से कदम मिलाकर इस पूरे कार्यक्रम में अपनी सराहनीय भूमिका प्रदान की।

मिलन समारोह में प्रमुख रूप से इकाई से प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव देव कुमार साहू, जिला साहू संघ महिला प्रकोष्ठ सचिव दिलेश्वरी साहू, इकाई के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर साहू, सचिव देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष गोवर्धन साहू, संगठन सचिव चुन्नूलाल साहू, कार्यालय सचिव संजय साहू, सह सचिव मनोज कुमार हिरवानी, भारत लाल साहू, गिरवर साहू, किसुन राम साहू, जवाहरलाल साहू आदि उपस्थित हुए। वही युवा प्रकोष्ठ से संयोजक सामदेव साहू, उप संयोजक पवन साहू, सचिव कबीर साहू, उमेश साहू, बहोरन साहू, ढालूराम साहू, रामकुमार साहू, अशोक कुमार साहू, पुखराज साहू, राहुल साहू, जितेन्द्र साहू एवं महिला प्रकोष्ठ से संयोजिका किरण साहू, सह संयोजिका रूही साहू, उप संयोजिका चंद्रिका साहू, सचिव लक्ष्मी साहू, दिलेश साहू, चंद्रप्रभा साहू, योगेश्वरी साहू, कौशल्या साहू, धनशिला साहू, सोमलता हिरवानी, प्रांजलि साहू समेत सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधुओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। यह जानकारी इकाई के मिडिया प्रभारी अनिल साहू एवं सरिता साहू ने दी।