🟦 इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, टेली कम्यूनिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर्स को मौका
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 16 जनवरी। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन ने इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। यहां सब डिविजनल इंजीनियर पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। ये भर्ती विज्ञापन संख्या 2-6/2019-DGT/ 1 के अंतर्गत निकली हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से सब डिविजनल इंजीनियर के 270 पद भरे जाएंगे। डीओटी के इन पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 फरवरी 2023 है। आवेदन करने के बाद उसे ऑफलाइन दिए गए पते पर जरूर भेजें और साथ में जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाना न भूलें। सब-डिविजनल इंजीनियर पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई, बीटेक की डिग्री होना चाहिए। ये डिग्री इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, टेली कम्यूनिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग आदि में होना जरूरी है। इन पदों पर सिलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफ कम्यूनिकेशन के नियमों के अनुसार लिखित परीक्षा या इंटरव्यू या दोनों के माध्यम से होगा। इस वैकेंसी के लिए 56 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिनकी सैलरी 47 हजार 600 रुपये से लेकर 1 लाख 51 हजार 100 रुपये तक होगी।कैंडिडेट्स 22 फरवरी 2023 के पहले अपने आवेदन एडीजी – 1 (ए एंड एचआर), डीजीटी एचक्यू, रूम नं. 212, यूआईडीएआई बिल्डिंग, काली मंदिर के पीछे, नई दिल्ली- 110001 पर भेज दें।


