🟠 मास्टर्स कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ जरूरी
🟠 यूजीसी/सीएसआईआर नेट परीक्षा पास ही करें एप्लाई
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 25 अक्टूबर। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 7 नवंबर 2022 है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन डीयू की वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर करना है।
गौरतलब हो कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के लिए अधिक जानकारी आप शिवाजी कॉलेज की वेबसाइट https://www.shivajicollege.ac.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 101 है। विषय केमिस्ट्री के लिए 10, कॉमर्स के 12, कंप्यूटर साइंस के 12, इकोनॉमिक्स में 5, एनवायरमेंट साइंस के 2, जियोग्राफी के 5 पद, इंग्लिश के 4, हिंदी के 7, इतिहास के 4 पद, मैथमेटिक्स के 6, फिजिकल एजुकेशन 1, फिजिक्स के 12, पॉलिटिकल साइंस में 10 पद, संस्कृत के 2, सोशियोलॉजी के 1, जूलॉजी में 8 पद पर भर्ती होनी है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों को संबधित विषय में मास्टर्स कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ किया होना चाहिए, साथ ही यूजीसी/सीएसआईआर नेट परीक्षा पास करना जरूरी है। शिवाजी कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी और इडब्लूएस के लिए 500 रुपये है जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फ्री है।

