छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक के 196 पदों पर भर्ती, जानिए क्या होगी क्वालिफिकेशन और सैलरी

<em>छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक के 196 पदों पर भर्ती, जानिए क्या होगी क्वालिफिकेशन और सैलरी</em>



सीजी न्यूज ऑनलाईन डेस्क, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार करने के लिए रिक्त शिक्षक के पदों को भरने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने नये शिक्षक भर्ती के लिए पदों को स्वीकृति प्रदान की है जिसमें छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षक के खाली पदों पर भी नियुक्ति की जायेगी फिलहाल कृषि शिक्षक के 196 पदों में भर्ती के लिए स्वीकृति देते हुए आदेश जारी किया गया है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में ई-संवर्ग के 50 हायर सेकेण्डरी स्कूलों एवं टी-संवर्ग के 48 हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कृषि संकाय प्रारंभ करने की स्वीकृति देते हुए व्याख्याता/व्याख्याता (पंचायत) जिनका वेतन बैंड 9 हजार 300 से 34 हजार 800 में प्रति शाला 02 पद के मान से कुल 196 पदों के सृजन की स्वीकृति है और राज्य शासन एतद् द्वारा उक्त आदेश को संशोधित कर व्याख्याता (कृषि) वेतनमान लेवल-9 के 196 पद के स्थान पर शिक्षक (कृषि) लेवल-8 के 196 पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान करता है। इस प्रकार से उक्त स्वीकृति वित्त विभाग के कम्प्यूटर क्रमांक एफ 2021-20-00075, दिनांक 30.01.2023 द्वारा दी गई सहमति के आधार पर जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षक भर्ती 2023 नोटिफिकेशन आदेश व योग्यता के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से द्वितीय श्रेणी में निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय में स्नातकोत्तर/समकक्ष एवं बीएड होना चाहिए। यह छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षक भर्ती 196 पदों पर आगामी शिक्षक भर्ती में सम्मिलित करके भर्ती लिया जा सकता है और यह आगामी 12 हजार 400 पदों पर छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में कृषि शिक्षक भर्ती को भी लिया जा सकता है।