🟦 लाइब्रेरी अटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, लेबोरेटरी अटेंडेंट, लेबोरेटरी असिस्टेंट, प्रोफेशनल असिस्टेंट, असिस्टेंट और सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट पद पर भर्ती
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 22 दिसंबर। दसवीं पास युवकों को कालेज में नाॅन टीचिंग स्टाफ के रूप में नौकरी का 68 पदों के लिए गोल्डन चांस आया है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 दिसंबर है।
गौरतलब हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज ने 17 दिसंबर को रोजगार समाचार में 68 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार 30 दिसम्बर 2022 तक या रोजगार समाचार में प्रकाशित नोटिफिकेशन के 14 दिन के भीतर आवेदन कर सकते हैं। कालेज में लाइब्रेरी अटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, लेबोरेटरी अटेंडेंट, लेबोरेटरी असिस्टेंट, प्रोफेशनल असिस्टेंट, असिस्टेंट और सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट के पद रिक्त हैं। उम्मीदवार कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती नोटिफिकेशन में प्रोफेशनल असिस्टेंट का 1 पद, सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट 1 पद, असिस्टेंट का 1 पद, जूनियर असिस्टेंट 1 पद, लाइब्रेरी अटेंडेंट के 5 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट बॉटनी हेतु 5 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट केमेस्ट्री के लिए 8 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट जियोग्राफी का 1 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट मैथमेटिक्स 1 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट फिजिक्स के 6 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट स्टैटिक्स का 1 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट जूलॉजी में 4 पद, लेबोरेटरी अटेंडेंट बॉटनी के लिए 6 पद, लेबोरेटरी अटेंडेंट केमेस्ट्री में 10 पद, लेबोरेटरी अटेंडेंट कंप्यूटर के 2 पद, लेबोरेटरी अटेंडेंट जियोग्राफी का 1 पद, लेबोरेटरी अटेंडेंट फिजिक्स हेतु 10 पद, लेबोरेटरी अटेंडेंट जूलॉजी में 4 पद पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए आवेदक की आयु सीमा 27 से 35 वर्ष है। उम्मीदवार को अलग अलग पोस्ट अनुरूप एम लिब साइंस/एमएलआई या समकक्ष या कला/विज्ञान/वाणिज्य या किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त/रजिस्टर्ड संस्थान से ग्रेजुएशन/पीजी लेवल पर कंप्यूटर साइंस का पेपर या छह महीने का कंप्यूटर साइंस कोर्स, बीलिब/ बीएलआई एससी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रमाणपत्र (10 + 2) या इसके समकक्ष योग्यता आवश्यक है।
दसवीं से स्नातक युवाओं के लिए काॅलेज में 68 नाॅन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, 8 दिन के भीतर करना होगा आवेदन


