स्टेट बैंक में 54 स्पेशलिस्ट कैडर अफसर की निकली भर्ती, 29 दिसंबर है लास्ट डेट

<em>स्टेट बैंक में 54 स्पेशलिस्ट कैडर अफसर की निकली भर्ती, 29 दिसंबर है लास्ट डेट</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 12 दिसंबर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत कुल 54 एससीओ के पदों पर नियुक्तियां की जाएँगी। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2022 है। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए फीस 750 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जा कर आवेदन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं। होमपेज पर SPECIALIST CADRE OFFICERS की भर्ती पोस्ट पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें। अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें। फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें और आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।