बैंक में जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, रीजनल मैनेजर, मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती, 🔶 14 से कर सकेंगे आनलाईन आवेदन

बैंक में जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, रीजनल मैनेजर, मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती, 🔶 14 से कर सकेंगे आनलाईन आवेदन



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 13 जनवरी। नेशनल हाउसिंग बैंक ने 35 अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक द्वारा जारी विज्ञापन (सं. NHB / HRMD/ Recruitment/2022-23/02) के अनुसार, जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, रीजनल मैनेजर, मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के सीएक्सओ लेवल पदों और प्रोटोकॉल ऑफिसर की भर्ती की जानी है। इन पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती होगी। संविदा की अवधि शुरू में 3 वर्ष होगी जिसे 2 और वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।आवेदन की शुरुआत 14 जनवरी से प्रारंभ होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2023 है।
नेशनल हाउसिंग बैक के ऑफिसर भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को पद से सम्बन्धित विभाग में ग्रेजुएट या पीजी या प्रोफेशनल डिग्री पास होना चाहिए। साथ ही सम्बन्धित क्षेत्र में (पदों के अनुसार अलग-अलग) अनुभव भी जरूरी है। डिप्टी मैनेजर के लिए 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि, आरक्षित वर्गों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह फीस 175 रुपये ही है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, nhb.org.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।