🟢 सैलरी 21 से 78 हजार प्रति माह, 27 साल तक के कंडीडेट करें एप्लाई
सीजी न्यूज आनलाईन, 5 अक्टूबर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत जूनियर असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सहित 153 पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 18 से 27 साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स आईआईटी जोधपुर की ऑफिशियल वेबसाइट iitj.ac.in पर जाकर 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन विभागों में निकली भर्ती कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग के 9, बायोसाइंस एण्ड बायोटेक्नोलॉजी के लिए 8, केमिस्ट्री नॉन टीचिंग 4, सिविल एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में 7, मैकेनिकल इंजीनियर के 9, फिज़िक्स डिपार्टमेन्ट में 6, स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स 1, ऐड्मिन और लाइब्रेरी पोस्ट पर 64, अन्य टेक्निकल और इंजीनियरिंग पोस्ट के 11 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 21 हजार रुपए से लेकर 78 हजार रुपये तक सैलरी दी जाएगी। जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय के साथ बीई/बीटेक या बीएससी डिग्री पास होना चाहिए। सम्बन्धित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 1000-500 रुपये (पदों के अनुसार अलग-अलग) का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व कर्मचारी, आर्थिक रूप से कमजोर और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं भरना है। आवेदन आईआईटी जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट iitj.ac.in पर भर्ती सेक्शन में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पेज पर जा सकते हैं।

