भिलाई नगर, 19 सितंबर। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 150 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.bhel.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर , 2022 है।
इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर होने वाली भर्तियां सिविल या मैकेनिकल या आईटी इलेक्ट्रिकल/केमिकल/मेटलर्जी में की जाएँगी वहीं एग्जीक्यूटिव ट्रेनी फाइनेंस और एचआर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 देना होगा वहीं एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा। यह एग्जाम 31 अक्टूबर, 1 और 2 नवंबर को हो सकते हैं हालांकि परीक्षा की तारीखों में बदलाव भी हो सकता है। कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.bhel.com पर क्लिक करें फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें तथा आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।

