,*नेहरू नगर में सड़क एक्सीडेंट से घायल रिसेप्शनिस्ट का रुपयों भरा बैग हुआ चोरी, जुर्म दर्ज*

,*नेहरू नगर में सड़क एक्सीडेंट से घायल रिसेप्शनिस्ट का रुपयों भरा बैग हुआ चोरी, जुर्म दर्ज*


नेहरू नगर में सड़क एक्सीडेंट से घायल रिसेप्शनिस्ट का रुपयों भरा बैग हुआ चोरी, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 9 जनवरी।  हास्पिटल रिसेप्शनिस्ट की स्कूटी को अज्ञात लड़कों ने रात 9 बजे ठोकर मार दी। वह घायल हो सड़क पर गिरी तो किसी ने उसका रुपयों भरा हैंड बैग भी पार कर दिया है। नेहरू नगर में घटी इस घटना में सुपेला पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 279, 337 और 379 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय अनुसुइया यादव निवासी कोसानगर सुपेला, धनवंतरी अस्पताल सुपेला में रिसेप्शनिस्ट है। वह रात्रि 9 बजे अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बीएच 7936 को चलाते हुये घर कोसानगर आ रही थी तभी योगा गार्डन नेहरू नगर के पास दो अज्ञात लड़के पीछे से मोटर सायकल से आकर तेज गति से चलाते हुये स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिए। एक्सीडेंट से अनुसुइया गिर पडी़ और उसके दोनों पैर के गुठने, गाल में चोट आई। इस दौरान उसका हैंड बैग भी चोरी कर लिया गया जिसमें में नगदी 21 हजार 800 रूपये, एटीएम युको बैंक एवं दो सीम वाला उसका मोबाइल था। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस जांच कर रही है।