🛑 अब आम आदमी को मिलेंगे 5 बड़े फायदे
RBI Policy: आरबीआई एमपीसी मीटिंग (RBI Monetary Policy Meeting 2025) में बड़ा फैसला ले लिया गया है. आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस पर बड़ा एलान कर दिया है. रेपो रेट में 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट) की कटौती की घोषणा की गई है. अब आपको बता दें कि रेपो रेट कटौती से आम आदमी को 5 बड़े फायदे मिलेंगे.
RBI Policy से फायदा नंबर 1
होम लोन और कार लोन सस्ते होंगे-बैंक जब RBI से सस्ते में पैसा लेंगे तो वे ग्राहकों को भी सस्ते ब्याज पर लोन देंगे. यानी अगर आपने होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लिया है या लेने की सोच रहे हैं, तो आपकी EMI कम हो सकती है. उदाहरण:-अगर आपकी मौजूदा होम लोन EMI ₹20,000 है, तो अब यह ₹500 से ₹1000 तक कम हो सकती है.
RBI Policy से फायदा नंबर 2
नया लोन लेना अब सस्ता होगा-अगर आप नया घर खरीदना चाहते हैं, गाड़ी खरीदना चाहते हैं या पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन लेना चाहते हैं, तो अब कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा.इससे आपकी जेब पर लोन चुकाने का कम बोझ पड़ेगा.
RBI Policy से फायदा नंबर 3
बिजनेस और नौकरी के मौके बढ़ेंगे-सस्ता कर्ज मिलने से कंपनियां ज्यादा निवेश करेंगी, नई फैक्ट्री या ऑफिस खोलेंगी.इससे नई नौकरियां (Jobs) बनने का मौका बढ़ेगा.
RBI Policy से फायदा नंबर 4
रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आएगी-घर खरीदना सस्ता होगा तो फ्लैट और प्रॉपर्टी की बिक्री बढ़ेगी.डेवलपर्स नई परियोजनाओं पर काम शुरू करेंगे, जिससे कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री और उससे जुड़े सेक्टरों (सीमेंट, स्टील, पेंट) को फायदा होगा.
RBI Policy से फायदा नंबर 5
5 इंडियन इकॉनमी को सहारा मिलेगा-जब लोग सस्ते लोन लेकर खर्च करेंगे तो बाजार में पैसा घूमेगा.इससे GDP ग्रोथ बढ़ेगी और भारत मंदी से बच सकता है.
आम आदमी को ये नुकसान भी हो सकता है
बैंक रेपो रेट कटौती का पूरा फायदा तुरंत पास नहीं करते हैं. कभी-कभी उन्हें समय लगता है. फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें भी धीरे-धीरे कम हो सकती हैं, तो सीनियर सिटीजन्स और FD निवेशकों को कम रिटर्न मिल सकता है.

