शादी का प्रलोभन देकर 11 वर्ष तक किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती ने कराई रिपोर्ट, खुर्सीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिलाई नगर 14 मई । दुष्कर्म के आरोपी को खुर्सीपार पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है । शादी का प्रलोभन देकर विगत 11 वर्षों से प्रार्थी या के साथ दुष्कर्म करता रहा है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि पीडिता को आरोपी रवि उर्फ रविन्दर सिंह निवासी एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार का जनवरी 2011 से जब उसकी उम्र 14 वर्ष थी तब से तुमसे शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर जबरदस्ती पीडिता के घर में शारीरिक संबंध बनाया । जिसे पीडिता शादी करने के लिए आरोपी से कहते रहे परंतु झूठा आश्वासन देकर आरोपी लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। करीब दो वर्ष पहले किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया था। विवाह के पश्चात भी पत्नि को तलाक दे दूंगा कहकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा । जिससे पीडिता 6 माह की गर्भवति भी हो गई । पीडिता के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। उपरांत खुर्सीपार पुलिस रवि उर्फ रविन्दर सिंह के पता तलाश में जुट गयी। आरोपी के पता तलाश की गई। आरोपी घर से फरार हो गया था। इसी बिच मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी रवि उर्फ रविन्दर सिंह पिता गुरुमुख सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार का रेल्वे पटरी नाला के किनारे छुप कर बैठा था । जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को विधि संगत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश साहू आरक्षक सुभाष यादव, हेमंत साहू सुभाष चंद की विशेष भूमिका रही।

