रायपुर, 3 सितंबर। रायपुर के एम्स अस्पताल की नर्स को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिसमें यातायात पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक के पुत्र विशाल तिवारी पर पीड़िता ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
युवती द्वारा महिला थाने में शिकायत के बाद जीरो में एफआईआर दर्ज की गई है। अब आमानाका थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। इस मामले का आरोपी विशाल तिवारी (27 वर्ष) टाटीबंध निवासी है तथा फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

