गाड़ी छुड़ाने रेंजर, डिप्टी रेंजर ने मांगे 5 लाख, 50000 की रिश्वत लेते फसें ACB ट्रैप में

गाड़ी छुड़ाने रेंजर, डिप्टी रेंजर ने मांगे 5 लाख, 50000 की रिश्वत लेते फसें ACB ट्रैप में


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 27 मार्च 2026। एसीबी बिलासपुर की टीम ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

लोरमी निवासी अजीत वैष्णव ब्यूरो में शिकायत की थी। इसके अनुसार दिसंबर 2025 में उसको अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में अपराधिक कृत्य के आरोप में वनविभाग ने कार्यवाही कर निरुद्ध किया था। और उसका वाहन भी जप्त किया गया था। जमानत पश्चात अजीत सुरही रेंज के डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव से मुलाकात करने पर उसके द्वारा अजीत को गुमराह कर अंतिम रिपोर्ट माननीय न्यायालय में पेश करने एवं गाड़ी छुड़वाने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई। अजीत की इस शिकायत के सत्यापन पश्चात आज रिश्वत की पहली किश्त 50,000/- रुपए लेते आरोपी डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव एवं उसके साथ रिश्वत रकम लेने उपस्थित रेंजर पल्लव नायक को भी रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों के विरुद्ध धारा 7,12 पीसी एक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।