भिलाई के उद्योगपति से राजस्थान के उद्योगपति ने खरीदा 2 करोड़ 35 लाख का वायर रॉड, डेढ़ साल बाद भी 35 लाख का नहीं किया भुगतान, मामला दर्ज

भिलाई के उद्योगपति से राजस्थान के उद्योगपति ने खरीदा 2 करोड़ 35 लाख का वायर रॉड, डेढ़ साल बाद भी 35 लाख का नहीं किया भुगतान, मामला दर्ज


भिलाई के उद्योगपति से राजस्थान के उद्योगपति ने खरीदा 2 करोड़ 35 लाख का वायर रॉड, डेढ़ साल बाद भी 35 लाख का नहीं किया भुगतान, मामला दर्ज

भिलाई नगर 31 अक्टूबर । पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिलाई के उद्योगपति से राजस्थान के उद्योगपति द्वारा करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपए का वायर रोड खरीद कर कुल राशि में से अब तक 35 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया है। उद्योगपति की रिपोर्ट पर से भिलाई 3 पुलिस के द्वारा राजस्थान के उद्योगपति एवं उसके प्रबंधक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि श्याम सुंदर अग्रवाल निवासी न्यु खुर्सीपार भिलाई  साई कृपा इंडस्ट्रीज प्लाट नम्बर 149,150,151 इंजीनियरिंग पार्क हैवी इंडस्ट्रीयल एरिया थाना भिलाई 3 में  जी आई वायर बनाने की फैक्ट्री का व्यवसाय अपने साथी प्रदीप अग्रवाल पिता तुलसी राम अग्रवाल के साथ करते हैं । 24 जून 2020 से 04 जनवरी.2021 तक (आयरन एवं स्टील) जी आई वायर व एच बी वायर का सप्लाई फ्री राधे कृष्णा इंडस्ट्रीज 22 विजयबाडी पथ नंबर 07 सीकर रोड जयपुर राजस्थान के संचालक महेश दीक्षित, एवं प्रबंधक भगवती शर्मा को किया गया था। जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 34 लाख 5 हजार 722 रुपए थी। जिसमें से राजस्थान के व्यवसायियों ने 1 करोड़ 98 लाख 16 हजार 199 रुपए का भुगतान किया गया था। शेष रकम 35 लाख 89 हजार 523 रूपये का भुगतान नही किया गया है। शेष रकम को मांगने पर आरोपियों द्वारा देने से इंकार दिया गया है रकम वसूली का प्रयास करने पर इंडस लिस्ट को व्यवसायियों के द्वारा धमकाया गया इस पर उद्योगपति के द्वारा लेकिन थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इस पर भिलाई 3 पुलिस के द्वारा आरोपी महेश दीक्षित एवं भगवती शर्मा के खिलाफ अपराध धारा 406 भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।