रेलवे पुलिस द्वारा 53 किलो गांजा के साथ 4 आरोपियों को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार, जब गांजे की कीमत 2 लाख 65 हजार
रायपुर, 6 सितंबर। रेलवे पुलिस रायपुर द्वारा 53 किलो गांजा के साथ 4 आरोपियो को गिरफ़्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी आरके बोर्झा ने बताया कि टिकट बुकिंग काउंटर व प्लेटफार्म न.1 बिलासपुर छोर रायपुर रेलवे स्टेशन से कुल 4 आरोपियों को ट्राली बैग में कुल 53 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ़्तार किया गया है। जप्त गांजा की कीमत 2 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे पुलिस को बताया कि वह जगदलपुर से रायपुर बस के माध्यम से सफर कर पहुँचे थे व राजधानी रायपुर से ट्रैन पकड़कर बिहार, उत्तरप्रदेश व पश्चिम बंगाल जाते। सभी गिरफ़्तार आरोपी उत्तरप्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल के निवासी है।

