सेवा के संकल्प के साथ 32 वर्षों से भविष्य गढ़ रहा पुरी आईटीआई

सेवा के संकल्प के साथ 32 वर्षों से भविष्य गढ़ रहा पुरी आईटीआई


🔴जरूरतमंदों को नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा और रोजगार का अवसर

भिलाईनगर, 02 अगस्त 2026। “आईटीआई का संचालन कमाई का जरिया नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।” इसी उद्देश्य को लेकर वर्ष 1994 से संचालित पुरी प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पुरी आईटीआई), भिलाई पिछले 32 वर्षों से हजारों युवाओं के जीवन को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

32 वर्षों से सेवा और गुणवत्ता की परंपरा

छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल पुरी आईटीआई की स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी। संस्थान एनसीवीटी (नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग), नई दिल्ली से संबद्ध है, जिसके कारण यहां से प्राप्त प्रमाणपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं।

जरूरतमंदों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क प्रशिक्षण

संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां विधवा महिलाओं, परित्यक्ता महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाती। ऐसे विद्यार्थियों को पूरी तरह नि:शुल्क तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि आर्थिक अभाव उनके भविष्य में बाधा न बन सके।

सामान्य छात्रों को भी आधी फीस में शिक्षा

सिर्फ जरूरतमंद ही नहीं, बल्कि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी संस्थान राहत देता है। यहां अन्य निजी आईटीआई की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम शुल्क लेकर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।

सीखो और कमाओ’ योजना का लाभ

पुरी आईटीआई उद्योगों के सहयोग से ‘सीखो और कमाओ’ योजना भी संचालित कर रहा है। इसके तहत प्रशिक्षण के दौरान ही विद्यार्थियों को उद्योगों में कार्य का अवसर मिलने के साथ हर माह स्टाइपेंड भी दिया जाता है। इससे छात्र पढ़ाई के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

सभी छात्रों के लिए मेंटरशिप की व्यवस्था


मेंटरशिप कार्यक्रम के तहत प्रत्यक्ष छात्र को देश के योग्य तथा अनुभवी विषय विशेषज्ञों के विशेष निगरानी में विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें इलेक्ट्रीशियन के छात्रों को बेसिक फिटर और कंप्यूटर तथा स्पोकन इंग्लिश सहित छात्रों की रुचि अनुरूप उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु निर्मित किया जाता है। इसी तरह फिटर के छात्रों को बेसिक इलेक्ट्रीशियन और कंप्यूटर तथा स्पोकन इंग्लिश सहित मेंटर द्वारा विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाता है।

हजारों छात्रों को मिला रोजगार

संस्थान का दावा है कि पिछले तीन दशकों में यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हजारों विद्यार्थी भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी), भारतीय रेलवे, बिजली विभाग सहित कई प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान का बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड इसकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।

रोजगारोन्मुखी ट्रेड उपलब्ध

संस्थान में वर्तमान में रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण तीन ट्रेडों में प्रवेश दिया जा रहा है—

इलेक्ट्रीशियन (दो वर्षीय कोर्स)

फिटर (दो वर्षीय कोर्स)

कोपा (COPA – कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) (एक वर्षीय कोर्स)

इन सभी ट्रेडों की परीक्षाएं एनसीवीटी द्वारा आयोजित की जाती हैं तथा प्रमाणपत्र भी वहीं से जारी किए जाते हैं।

हर वर्ष मई से शुरू होते हैं प्रवेश

संस्थान में प्रत्येक वर्ष मई माह से नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होती है। सीमित सीटों के कारण विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है। उपलब्ध सीटों की जानकारी संस्थान की वेबसाइट के एडमिशन अनुभाग से प्राप्त की जा सकती है।

संचालक ने की जरूरतमंदों तक जानकारी पहुंचाने की अपील

संस्थान के संचालक सतीश पुरी ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी इच्छुक युवा केवल आर्थिक कारणों से तकनीकी शिक्षा से वंचित न रहे।

संपर्क

पुरी प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पुरी आईटीआई)
पता: कुरूद रोड, कोहका, भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) – 490023
मोबाइल: 94255 66560 (कॉल एवं व्हाट्सएप)
वेबसाइट: www.puriiti.com