*पंजाबी एसोसिएशन ने किया नवनियुक्त भिलाई महापौर का अभिनंदन*

*पंजाबी एसोसिएशन ने किया नवनियुक्त भिलाई महापौर का अभिनंदन*


पंजाबी एसोसिएशन ने किया नवनियुक्त भिलाई महापौर का अभिनंदन 

भिलाई नगर 11 जनवरी। पंचशील पंजाबी एसोसिएशन ने भिलाई के नए महापौर नीरज पाल का अभिनन्दन पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। सदस्यों ने उनके सेक्टर-5 स्थित निवास पर उनसे भेंट की और उनके सुखद व उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सदस्यों ने कहा कि अत्यंत सरल, सहज,कर्मवीर ,व्यक्तित्व के धनी नीरज पाल  पंचशील समाज के भी प्रतिष्ठित सदस्य भी है। इस अवसर पर दीपक भाटिया,हरिंद्र भाटिया,अरुण हांडा,नरेश खोसला,अजय भसीन,राकेश ढोड़ी, अरुण ग्रोवर और नवीन कौरा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर महापौर नीरज पाल का अभिनंदन किया।