मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान, PAK में हत्या

मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान, PAK में हत्या


🔴POK में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

सीजी न्यूज़ ऑनलाइन 21 मई। पाकिस्तान में पीओके के मुजफ्फराबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.

Terrorist Hamza Burhan Shot Dead in Pakistan: 14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बताए जा रहे आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक हमजा बुरहान को मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और पुलवामा हमले की साजिश में उसकी अहम भूमिका मानी जाती थी. पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इसके बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था.

सूत्रों के मुताबिक हमजा बुरहान लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था. उसकी हत्या ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान में आतंकी संगठनों और कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े कई लोगों पर रहस्यमय हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. हाल के सालों में कई आतंकियों की या तो गैंगवार में मौत हुई है या फिर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया है

मुजफ्फराबाद में हुई इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालांकि हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.