गोंदिया एवं सांतरागाछी के मध्य पूजा स्पेशल गाड़ी का परिचालन 2 फेरों में

गोंदिया एवं सांतरागाछी के मध्य पूजा स्पेशल गाड़ी का परिचालन 2 फेरों में


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 22 अगस्त। रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान गोंदिया एवं सांतरागाछी के मध्य पूजा स्पेशल गाड़ी का परिचालन 2 फेरों के लिए किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 08893 गोंदिया-सांतरागाछी पूजा स्पेशल ट्रेन, गोंदिया से 4 एवं 9 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया से 11.20 बजे छूटेगी और डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खडग़पुर होते हुए सांतरागाछी में अगले दिन 7.30 बजे पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 08894 सांतरागाछी-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से 5 एवं 10 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन सांतरागाछी से 22.00 बजे छूटेगी और खडग़पुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ होते हुए गोंदिया में अगले दिन 11.20 बजे पहुंचेगी।