सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जनता का दिख रहा आक्रोश, बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

<em>सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जनता का दिख रहा आक्रोश, बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया</em>


दुर्ग 08 अक्टूबर । भाजपा सोशल मीडिया दुर्ग संभाग स्तरीय वॉलिंटियर मीट में आज बतौर मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया कम्युनिकेशन का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। जिस तरह से छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया के रूप देखता हूं तो पता चलता है कि जनता स्वयं सोशल मीडिया के द्वारा पोस्ट करती है, यहा कि सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है।

सरकार ने वादा खिलाफी की है। गरीब लोगों को आवास नहीं मिलने दिए हैं, किसानों के साथ अन्याय हुआ है। यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं प्राप्त हुए हैं । पीएससी घोटाला गौठान घोटाला हुआ है। जनता सरकार के प्रति निराशा व्यक्त कर रही है। जनता स्वयं बदलाव के मूड में दिख रही है, आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव से जनता में भारतीय जनता पार्टी को अपना कीमती वोट करेगी एवं स्पष्ट बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी।