नेहरू नगर भिलाई में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार

नेहरू नगर भिलाई में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार


🔴8 महिलाएं मिलीं, आपत्तिजनक सामग्री जप्त


भिलाईनगर, 11 मार्च 2026। जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में छापा मारकर संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद रिहा कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को सूचना प्राप्त हुई थी कि नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और थाना स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35 वर्ष), निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर तथा ग्राहक अमन शेख (25 वर्ष), निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, थाना मोहन नगर को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि मकान में आर्थिक लाभ के उद्देश्य से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, नगद 5,500 रुपये और वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत स्मृति नगर थाना में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में IUCAW टीम और थाना स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।