भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, मलिक, मैनेजर ग्राहक के साथ गिरफ्तार

भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, मलिक, मैनेजर ग्राहक के साथ गिरफ्तार


🔴लाई गई थी बाहर से महिलाएं, आपत्तिजनक सामग्री जप्त

भिलाई नगर 25 अक्टूबर। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे संगठित देह व्यापार का बड़ा खुलासा दुर्ग पुलिस के द्वारा किया गया है। जूनवानी स्मृति नगर स्थित लोरेंज़ो स्पा एवं ली वेलनेस स्पा में पुलिस का छापामार स्पा सेंटर के संचालक धनेश्वर सेन , मैनेजर पवन पांडे एवं 04 ग्राहक सहित कुल छह आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि स्मृतिनगर जुनवानी स्थित लोरेंजो स्पा एवं ली वेलनेस स्पा सेंटर के संचालकों द्वारा संगठित रूप से अवैध धन लाभ अर्जन हेतु स्पा में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रहे है। सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक iucaw पदम्श्री तंवर के निर्देशन में पुलिस द्वारा उप पुलिस अधीक्षक iucaw के नेतृत्व में महिला थाना एवं स्मृतिनगर की टीम गठित कर पॉइंटर नियुक्त कर उसकी निशानदेही पर लोरेंज़ो स्पा एवं ली वेळनेस स्पा में दबिश दिया गया। जो मौके पर ली वेलनेस स्पा के संचालक धनेश्वर सेन एवं लोरेंजो स्पा के मैनेजर पवन पांडे की उपस्थिति में स्पा सेन्टर को चेक किया गया। दोनों स्पा में संगठित रूप से बाहर की महिलाओं को रखकर ग्राहको को बुलाकर देह व्यापार कराया जाना पाया गया। मौके पर दोनों स्पा के मैनेजर एवं संचालक के कब्जे से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, कण्डोम एवं ग्राहको के विवरण से संबंधित रजिस्टर एवं अन्य सामग्री जब्त किया गया। तलाशी के दौरान लोरेंजो स्पा के रूम में ग्राहक 1. गौरव कोठारी पिता किशोरी लाल कोठारी निवासी दुर्ग एवं (2). रचित दास पिता प्रदीप कुमार दास को आपत्तिजनक हालत में पाया गया।


इसी प्रकार ली वेलनेस स्पा के कमरे से ग्राहक संतोष कुमार पिता लक्ष्मण प्रसाद एवं (2) अब्बास अली पिता हुकुम मियाँ को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त किया गया है
सभी 06 आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यपार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में उपपुलिसअधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।

गिरफ्तार आरोपीगण

(1)धनेश्वर सेन पिता कृष्ण सेन 33 वर्ष निवासी सुपेला

(2)पवन पांडे पिता राज पांडेय 40 वर्ष निवासी भिलाई तीन

(3)अब्बास अली पिता हुकुम मियाँ 43 वर्ष सुपेला

(4)रचित दास पिता late प्रदीप कुमार दास 30 वर्ष निवासी प्रगति नगर

(5)संतोष कुमार पिता लक्ष्मण प्रसाद 38 वर्ष निवासी सुपेला

(6)गौरव कोठरी पिता किशोरी लाल कोठारी 36 वर्ष निवासी नेहरू नगर