पत्नी का इलाज करवा लौट रहे प्रापर्टी व्यवसायी हुए दुर्घटना का शिकार
भिलाई नगर, 8 फरवरी। पावर हाउस चौक पर बीती रात बालोद के प्रापर्टी व्यवसायी की कार को टोयोटा क्रुजर ने पीछे से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार व्यवसायी, उनकी माता और पत्नी बाल-बाल बचे लेकिन उनकी कार बुरी तरह डैमेज हो गई है। छावनी पुलिस ने 27 वर्षीय विकास नाहटा की रिपोर्ट पर ठोकर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि विकास नाहटा गंजपारा, नाहटा हाइट्स काम्पलेक्स बालोद निवासी प्रापर्टी व्यवसाय करते हैं। कल रात साढ़े 8 बजे वो अपनी मां पुष्पा नाहटा के साथ पत्नी हर्षा नाहटा का इलाज कराकर अपने निजी वाहन आर्टीगा क्रं सीजी 24-0473 से अपने घर बालोद जा रहे थे। तभी पावर हाउस बस स्टैण्ड के सामने नेशनल हाइवे पर रेड सिग्नल के कारण गाड़ियों के पीछे कतार में कार खड़ी किए हुए थे तभी पीछे से टोयटा क्रुजर क्रमांक CG 07 बीवाय 8180 रंग भूरा के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आर्टीगा को ठोकर मार कर एक्सीडेंट किया और कर भाग गया। आर्टीगा वाहन के पीछे का बोनट और डिग्गी डैमेज हो गया है। घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है।

