सीजी न्यूज आनलाईन, 28 नवंबर। आबकारी विभाग के 53 आरक्षकों को मुख्य आरक्षक के तौर पर पदोन्नत किया गया है। विभाग द्वारा इस संबंध में सूची जारी कर दी गई है। यह पदोन्नति पुनरीक्षित वेतनमान वेतन मैट्रिक्स लेवल-5 (5200-20200-ग्रेड वेतन 2200) में की गई है। आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा बुधवार को यह आदेश जारी किया गया है।





