कॉपी-पुस्तक और स्कूल यूनिफॉर्म के लिए बाध्य नहीं कर सकते प्राइवेट स्कूल, जिला शिक्षा विभाग ने शिकायत के बाद दिया प्राइवेट स्कूलों को आदेश, चस्पा करना होगा नोटिस

 दुर्ग 9 अप्रैल । जिले के प्राइवेट स्कूल कॉपी पुस्तक एवं स्कूल यूनिफार्म को स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्धारित दुकानों से खरीदी के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। ऐसी शिकायतें प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से जिला शिक्षा विभाग के द्वारा सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही जिला शिक्षा विभाग के द्वारा सभी स्कूलों को सूचना का प्रारूप भी प्रेषित किया गया है और इस सूचना प्रारूप को स्कूलों के सूचना फलक पर चस्पा करने का आदेश भी दिया गया है।

नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने के साथ ही प्राइवेट स्कूलों से कॉपी-पुस्तक और स्कूल यूनिफार्म के लिए दुकाने निर्धारित कर ,पलकों को स्कूल सामग्री वहां से क्रय करने के लिए बाधित करने का मामला सामने आ रहा है। इसे लेकर शासन व जिला प्रशासन बहुत ही सख्त है। इसीलिए जिला प्रशासन के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किया है जिसे सभी विद्यालय अपनी सूचना फलक पर चस्पा और पालन करेंगे। प्रतिवेदन अपने सहायक नोडल अधिकारी या  प्राचार्य के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

 सूचना प्रारूप जिसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे प्राइवेट स्कूल

“हम किसी भी विद्यार्थी को किसी विशेष दुकान से कापी-पुस्तक,गणवेश खरीदने के लिये मजबूर नही करते है, विद्यार्थी अपनी स्वेच्छा से कहीं से भी गणवेश खरीदने के लिए स्वतंत्र है।”