प्राइवेट नौकरी 🟪 ICICI बैंक ने फोन बैंकिंग ऑफिसर के पोस्ट पर निकाली वैकेंसी 🟦 ग्रेजुएट्स करें अप्लाई 🟩 इंदौर, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई सहित कई शहरों में पोस्टिंग 🟧 दो से सात लाख का होगा ईयरली पैकेज

<em>प्राइवेट नौकरी 🟪 ICICI बैंक ने फोन बैंकिंग ऑफिसर के पोस्ट पर निकाली वैकेंसी 🟦 ग्रेजुएट्स करें अप्लाई 🟩 इंदौर, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई सहित कई शहरों में पोस्टिंग 🟧 दो से सात लाख का होगा ईयरली पैकेज</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 22 अक्टूबर। ICICI Bank Limited, एक इंडियन मल्टीनेशनल बैंक और फाइनेंसियल सर्विसेस कंपनी है। इसका मुख्यालय मुंबई में है और रजिस्टर्ड ऑफिस वडोदरा गुजरात में है। यह इंवेस्टमेंट बैंकिंग, लाइफ, नॉन-लाइफ इंश्योरेंस, वेंचर कैपिटल और एसेट मैनेजमेंट के क्षेत्रों में विभिन्न डिस्ट्रिब्यूशन चैनलों से कॉर्पोरेट और रिटेल कस्टमर्स के लिए बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विसेस की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।
आपको बता दें कि ICICI बैंक ने फोन बैंकिंग ऑफिसर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर रहते हुए कैंडिडेट को विभिन्न क्षेत्रों के कस्टमर्स के साथ इंगेज करने और उनकी बैंकिंग जर्नी को आसान बनाना होगा। इसके लिए उनकी बैंकिंग, फाइनेंसियल और इंवेस्टमेंट जरूरतों को पूरा करने के लिए हर एक सहायता प्रदान करना होगा। फोन पर कस्टमर्स की कंप्लेंट्स और क्वेरीज को हैंडल करना और उसको रिजॉल्व करना, कस्टमर्स को रिलेवेंट प्रोड्कट और सर्विसेस की जानकारी देना, फोन पर कस्टमर्स को विभिन्न बैंकिंग प्रोडक्ट्स को क्रॉस-सेल करना होगा।
इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। अनुभव के लिए उसे किसी भी इंडस्ट्री में सेल्स और रिलेशनशिप का एक्सपीरियंस होना चाहिए हालांकि इसके लिए फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं। जरूरी स्किल्स के तहत कैंडिडेट को धारा प्रवाह इंग्लिश और हिंदी भाषा बोलनी आनी चाहिए और रोटेशनल शिफ्ट में काम करने के लिए तैयार होना चाहिए।
अब अगर सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें तो अलग-अलग सेक्टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट एम्बीशन बॉक्स (Ambition Box) के मुताबिक, ICICI में फोन बैंकिंग ऑफिसर की सलाना सैलरी 2 लाख रुपए से 7 लाख रुपए के बीच है। इस पोस्ट के लिए जॉब लोकेशन देश के कई शहरों में है, जिसमें इंदौर, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई शामिल है।