जनजाति वर्ग को नेतृत्व करने का अवसर दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, हर घर झंडा जन जागृति अभियान – सरोज

जनजाति वर्ग को नेतृत्व करने का अवसर दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, हर घर झंडा जन जागृति अभियान – सरोज


जनजाति वर्ग को नेतृत्व करने का अवसर दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, हर घर झंडा जन जागृति अभियान – सरोज

भिलाई नगर 24 जुलाई । राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि सावन पर हिंदुओं सहित सभी के लिए बहुत ऐतिहासिक महत्व का पर्व है। हर महिला तीज का इंतजार करते हुए इस पर्व को सावन के महीने में बहुत ही उत्साह के साथ मनाती है। दुर्ग भिलाई की महिलाओं ने एक साथ राजनीतिक दूरियों को मिटाते हुए मना रही हैं।

सुश्री पांडे ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि  जनजाति की महिला को राष्ट्रपति के पद पर बैठने का अवसर मिला है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है। बहुत सी योजनाओं का ऐलान किया है जिससे महिला सशक्तिकरण लगातार हुआ है। भारत के संसद में सबसे ज्यादा महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहुंची हैं। जनजाति वर्ग के लोगों को नेतृत्व करने का मौका मिले तो वह कहीं पीछे नहीं है। प्रधानमंत्री ने साबित किया है कि हमने जनजाति वर्ग को मौका दिया है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सोच कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास उन्होंने प्रयास किया विकास की दिशा में जनजाति वर्ग को आगे आने का अवसर दिया है। इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देती हूं।

हर घर झंडा अभियान के विषय में सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि यह एक जन जागृति अभियान है। हर घर झंडा हर घर में तिरंगा फहराया जाना चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष आजादी के महोत्सव में हर घर तिरंगा कराने की घोषणा को सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए सफल बनाना चाहिए।