प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों व जनऔषधि केंद्र के संचालकों से सीधा संवाद किया, मीनाक्षी नगर दुर्ग में मनाया गया जन औषधि दिवस
दुर्ग 8 मार्च । प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र मिनाक्षी नगर बोरसी में 6 मार्च को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया जिसमे अंतर्गत इस केंद्र में मुफ्त शुगर बी .पी. जांच एवं डॉक्टरी परामर्श का कैंप आयोजित किया गया था ।
इस कैंप में मुख्य रूप से अपनी सेवा देने *डॉ.प्रतीक राजपूत MBBS ,MD,DNB उपस्थित रह कर अपनी निःशुल्क सेवा दी। कैंप में भारी संख्या में उपस्थिति सभी जन गणमान्य लोगों ने अपना पंजीयन कर बी. पी .शुगर जांच करा परामर्श लिया।
7 मार्च को जन औषधि केंद्र मिनाक्षी नगर में प्रधान मंत्री का जन औषधि लाभार्थियों से संवाद का सीधा प्रसारण किया गया । कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संचालक संतोष चौहान के द्वारा किया गया था।

इस संवाद को सुनने आम जन एवं वरिष्ठ जन भारी संख्या में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यालय से भाजपा नेत्री डॉ भावना दिवाकर के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य व जिला भाजयुमो के महामंत्री गौरव शर्मा के साथ युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित हुए।
सभी आम जन और सभी वरिष्ठ जन का स्वागत और उद्बोधन एवं मंच संचालन श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा किया गया । अनिल चौरसिया ,संजय चौरसिया , कुलेश्वर साहू , महेश गुप्ता, अंकित गजभिए , अफजल अली , भरत महोबिया , पंकज शर्मा , यमन साहू,सोनम राजपूत ,आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने सभी ने अपना योगदान दिया ।

