विश्व एड्स दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने निकाली जागरूकता रैली

विश्व एड्स दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने निकाली जागरूकता रैली


विश्व एड्स दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने निकाली जागरूकता रैली

भिलाई नगर 1 दिसंबर । विश्व एडस दिवस पर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 3 व शासकीय कन्या उ मा शाला भिलाई 3 के संयुक्त तत्वावधान मे जनजागरूकता रैली निकाली गई। स्वास्थ्य सुपरवाइजर व शहरी स्वास्थ कार्यक्रम के बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि एड्स व एच आई व्ही के प्रति जागरूकता ही बचाव है इस वर्ष विश्व स्तर पर थीम एड्स का अंत करे समाजिक भेदभाव का अंत करे महामारी का अंत करे असलम ने बताया कि एचआईवी एड्स के फैलने का प्रमुख असुरक्षित यौन संबंध बनाने से ,संक्रमित व्यक्ति के रक्त को स्वस्थ व्यक्ति को चढाने पर ,संक्रमित माता से होने वाले बच्चे को हो सकता है एड्स व एच आई की जानकारी ही बचाव है।

कन्या उ मा शाला के प्राचार्य एस आर सिंहा व  शिक्षिका दीक्षा तिवारी ने सकूली छात्र छात्राओं के माध्यम से विभिन्न स्तर पर बचाव संबंधित पोस्टर, संदेश, बनाकर जनता को जागरूक करने हैड पोस्टर पकड रैली मे नारा लगाते हूए विभिन्न स्थानों पर मिलने वालो को एड्स का रेड रिबन लोगो लगाकर सहयोग हेतु अपील कर रहे थे । कार्यक्रम मे एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास, मितानिनों की प्रेरक श्रीमती प्रतिमा वर्मा, स्वास्थ्य संयोजक मुरली मनोहर वर्मा, श्रीमती हेमलता निर्मलकर, तामेशवरी ,नैना, विनिता चंदाकर, राही ,सहित मितानिन व स्वास्थ्य संयोजक व स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया है।