राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का भिलाई के हेलीपैड पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का भिलाई के हेलीपैड पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया स्वागत


भिलाई नगर 26 अक्टूबर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज आईआईटी भिलाई के तीसरे एवं चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होने हेलीकॉप्टर से भिलाई पहुचीं।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का हेलीपैड पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रामशिला साहू वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।