सरोज गोपाल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष गिरफ्तार, सोसाइटी का सदस्य बनाने के नाम पर की थी ठगी

सरोज गोपाल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष गिरफ्तार, सोसाइटी का सदस्य बनाने के नाम पर की थी ठगी


सरोज गोपाल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष गिरफ्तार, सोसाइटी का सदस्य बनाने के नाम पर की थी ठगी

 भिलाई नगर 31 जुलाई सरोज गोपाल एजुकेशन सोसायटी में सदस्य बनाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी सोसायटी के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। भिलाई नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही के पश्चात न्यायालय में आरोपी को पेश किया गया ।

भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि सरोज गोपाल एजुकेशन सोसायटी में मेंबर बनाने के नाम पर आम लोगो से करोड़ो रुपए जमा करवाए थे। परंतु सदस्यो को लाभ का रकम और मूलधन भी वापस नहीं किया था । जिस पर प्रार्थी संजीव सक्सेना साकिन जामुल भिलाई की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में सरोज गोपाल एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता के विरुद्ध अपराध क्रमांक 370/2022 धारा 420 भादवि  पंजीबद्ध कर अपराध कायम किया गया था। भिलाई नगर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी रूपेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया जाकर  न्यायालय में पेश किया गया है।