भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष ने नव वर्ष पर स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश वासियों के लिए की सुख, शांति, समृद्धि की कामना

भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष ने नव वर्ष पर स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश वासियों के लिए की सुख, शांति, समृद्धि की कामना


भिलाई नगर 2 फरवरी । नववर्ष के पावन अवसर पर भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भाजयुमो नेता अतुल पर्वत ने अमृतसर (स्वर्ण मंदिर ) सपरिवार पहुँच माथा टेका ,व आशीर्वाद लिया ।श्री दरबार साहिब में दर्शन कर भिलाई के साथ साथ प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना भी की । साथ ही नूतन वर्ष सभी के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य से अलौकित करे। सर्वत्र मंगल व कल्याण हो, जीवन का हर क्षण असीम आनंद और प्रसन्नता से भरा रहे ।