हिंदुत्व भजन सम्राट कृष्णा मित्तल के कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण, सेक्टर 7 हाई स्कूल ग्राउंड में मुख्य अतिथि होंगी प्रदेश की राज्यपाल, भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन का आयोजन
भिलाई नगर 1 अप्रैल हिंदू नव वर्ष के अवसर पर आज शाम 7:00 बजे हाई स्कूल ग्राउंड सेक्टर 7 में आयोजित एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम के तैयारियां पूर्ण हो चुकी है हिंदुत्व भजन सम्राट कृष्णा मित्तल चंडीगढ़ वाले द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुति के लिए मंच तैयार है।
कार्यक्रम के आयोजक भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन अतुल पर्वत ने बताया कि हिंदुत्व भजन सम्राट कृष्णा मित्तल एवं प्रियंका गुप्ता द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुति के लिए 1500 स्क्वायर फीट का मंच आकर्षक सज्जा के साथ तैयार किया जा रहा है । श्रोताओं तक दोनों ही भजन गायकों की आवाज पहुंचाने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पूरे मैदान में लगाए गए हैं। श्री पर्वत ने बताया कि पूरे इस्पात नगरी को इस कार्यक्रम में उपस्थिति का आमंत्रण दिया गया है आने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं । आने वाले श्रोताओं के लिए करीबन 5000 कुर्सियों की व्यवस्था बैठने के लिए की गई है । वीआईपी के लिए अलग से 100 सोफे एवं 400 आरामदायक कुर्सियां भी स्थल पर रखी गई है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके हैं। अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे।

पर्वत ने बताया कि भजन सम्राट कृष्णा मित्तल के द्वारा उनके द्वारा गाया प्रसिद्ध भजन जो राम को लाए हैं हम उन्हें लाएंगे सहित 3 घंटे तक भजनों की प्रस्तुति दोनों ही गायको के द्वारा की जाएगी। उपस्थित श्रोताओं को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना ना करना पड़े इस की व्यवस्था भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई है। स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए फाउंडेशन के कार्यकर्ता एवं वॉलिंटियर्स लगातार मॉनिटरिंग करते रहेंगे।

