गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी कोहका में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व

गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी कोहका में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व


🛑शब्द-कीर्तन में संगत ने टेका माथा, छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के सदस्यों का हुआ सम्मान

भिलाईनगर, 24 अक्टूबर 2026। गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी, कोहका में धन-धन बाबा बुढ़ा साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में शब्द-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी श्रद्धा के साथ संगत ने भाग लिया। गुरबाणी के मधुर कीर्तन से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा। संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति और खुशहाली की अरदास की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, भिलाई-दुर्ग की ओर से जसवीर सिंह चहल, पलविंदर सिंह रंधावा, गुरुनाम सिंह, बलदेव सिंह एवं हरपाल सिंह उपस्थित रहे। वहीं, सिख यूथ सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू और कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

गुरुद्वारा प्रधान बीबी कुलवंत कौर जी ने कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों को सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित संगत ने सिख धर्म की महान परंपराओं, सेवा, सिमरन और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समस्त संगत की सुख-समृद्धि, शांति और चढ़दी कला के लिए अरदास की गई। कार्यक्रम ने सिख धर्म की आध्यात्मिक परंपरा और सामुदायिक एकता का संदेश दिया।