एशियाई बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा के कांस्य पदक विजेता को सम्मानित किया पावर जिम सेक्टर 6 ने
भिलाई नगर 25 सितंबर । छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर एवं शहीद राजीव पांडेय एवार्डी अश्वन सोनवानी को पॉवर जिम, सेक्टर 6, भिलाई में सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 20 से 22 सितंबर 2024 को नैस्को बिज़नेस सेंटर, मुंबई में संपन्न मिस्टर यूनिवर्स (इंडिया) बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के फ़िसिकल चैलेंज (डिसएबल) में चौथा स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य को गौरान्वित किया है ।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व एशियन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कास्य पदक एवं शेरू क्लासिक (IHFF) बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुके हैं।.
इन उपलब्धियों के लिए अश्वन सोनवानीं को छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष जी सुरेश (बाबे भाई) संघ के समस्त सदस्य तथा पॉवर स्पोर्ट्स ग्रुप के समस्त सदस्यों की तरफ़ से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है ।

