दुर्ग 09 अक्टूबर । दुर्ग डाक संभाग द्वारा विश्व डाक दिवस के अवसर पर दुर्ग भिलाई के नागरिकों के लिए मैराथन के तर्ज पर पोस्टाथन का आयोजन किया गया। इसमें डाक विभाग के कर्मचारियों के साथ अंचल के नागरिक गण एवं खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
भारतीय डाक विभाग 07 से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। इस दौरान प्रत्येक दिन विभाग की अलग अलग योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। Fit Post Fit India की थीम के साथ इस पोस्टाथन रिले में अंचल के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया ।पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पेड़ मां के नाम के अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। आगे जानकारी देते हुए दुर्ग डाक संभाग के प्रवर अधीक्षक श्री बी एल जांगड़े जी ने बताया कि इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय श्री विजय बघेल एवम् विशेष अतिथि के रूप में निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल माननीय श्री दिनेश कुमार मिस्त्री थे। पोस्टाथन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गुब्बारे छोड़कर एवं फ्लैग दिखाकर किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत श्री विजय बघेल एवं श्री दिनेश कुमार मिस्त्री ने एक-एक पेड़ सिविक सेंटर डाकघर में स्थित सहयोग वाटिका में लगाया। पोस्टाठन के विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

