क्रिकेट खिलाड़ी बन टूर्नामेंट खेलने गई पुलिस ने खेत को चारों ओर से घेर मारा छापा 🛑 शहर के नामीगिरामी 15 जुआरियों को धरदबोचा 🛑 दांव में लगा सवा 2 लाख, 5 बाईक 3 कार और मोबाईल जब्त

क्रिकेट खिलाड़ी बन टूर्नामेंट खेलने गई पुलिस ने खेत को चारों ओर से घेर मारा छापा 🛑 शहर के नामीगिरामी 15 जुआरियों को धरदबोचा 🛑 दांव में लगा सवा 2 लाख, 5 बाईक 3 कार और मोबाईल जब्त


सीजी न्यूज आनलाईन, 3 जून। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वीक एंड की शाम शहर के बाहर खेत में फड़ लगाकर बैठे 15 नामीगिरामी जुआरियों को पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार शाम मंदिर हसौद इलाके के चंदखुरी, चटौद गांव के बीच मोहदी रोड पर गन्ने के खेत में रिंकू सिसोदिया (36 वर्ष) ने फड़ लगाई थी जिसमें शहर के नामचीन लोग तीन कार, 5 बाइक से पहुंचे हैं। पुलिस ने क्रिकेट खिलाड़ी का भेष धारण कर गांव में आमद दी और खेत को चारों तरफ से घेराबंदी कर जैसे ही जुआरियों की ओर बढ़ी वहां अफरा तफरी मच गई।

आपको बता दें कि पुलिस टीम क्रिकेट खिलाड़ी बनकर गांव में चल रहे टूर्नामेंट में शामिल होने पहुंची। सभी जर्सी, लैग पैड और बैट लेकर पहुंचे थे नतीजतन फड़ की निगरानी में लगे पंटर और जुआरी पुलिस को आस-पास के गांव का रहवासी मान टूर्नामेंट भागीदार समझा और अपने पत्ते फेटने में लगे थे। तभी पुलिस के इन खिलाड़ियों ने जुआरियों को घेराबनदी कर पकड़ना शुरू कर दिया। इस वक्त 2 लाख 23 हजार 200 रूपए दांव पर लगे थे। जुआरियों की नगदी समेत बाइक, कार और मोबाईल जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने रिंकू सिसोदिया पिता किशन सिसोदिया निवासी उरला, सचिन जैन पिता अशोक जैन निवासी समता कॉलोनी रायपुर, राधेश्याम यादव पिता गीता गोविंद यादव निवासी गुढिय़ारी, हेमंत साहू पिता धनेश साहू निलासी निमोरा धरसींवा, डाकवरनाथ धृतलहरे पिता मनराखन निवासी उरला रायपुर, राजू साहू पिता धनेश साहू निवासी गुढिय़ारी, शुभम साहू पिता बाबूलाल साहू निवासी खमतराई, रामायण सिंह पिता शुभम किशोर निवासी खमतराई रायपुर, मोहित मनहरे पिता पति राम मनहरे निवासी सेरीखेड़ी, ईश्वर दास मानिकपुरी पिता मोहन दास निवासी सिमगा बलौदा बाजार, महेश्वर निषाद पिता आजू राम निवासी धरसींवा, बलराम कोसरिया पिता केशव राम निवासी टिकरापारा, दीपक कोसले पिता बैसाखूराम निवासी खमतराई, कांता वर्मा पिता विमल वर्मा निवासी खरोरा, लक्ष्मीकांत वर्मा पिता चौतराम वर्मा निवासी चंदखुरी बस्ती मंदिर हसौद के विरूद्ध जुआ एक्ट की धारा 2,3 का मामला दर्ज किया है।