सार्वजनिक जगह पर चाकू लहरा रहे युवक की पुलिस ने निकली हवा, चाकू जप्त कर भेजा जेल

सार्वजनिक जगह पर चाकू लहरा रहे युवक की पुलिस ने निकली हवा, चाकू जप्त कर भेजा जेल


भिलाई नगर 5 दिसंबर । चाकु रखकर घुमने वाले गुंडे की दुर्ग पुलिस ने पकड़ कर हवा निकाल दी है। आरोपी के कब्जे से 01 नग चाकू बरामद किया गया है।


नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि अवैध चाकू, कटर रखने वालो की धरपकड़ की प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसीक्रम में 4 दिसंबर को थाना वैशाली नगर पुलिस टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी। इसी दौरान जैन टिम्बर आजाद चौक रामनगर के पास आम जगह में एक व्यक्ति अपने कमर में धारदार चाकू रखा था। जिसे गश्त आरक्षको द्वारा पकड़ा गया।

जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जानिशार खान उर्फ बहादुर खान पिता सफीक खान उम्र 18 वर्ष साकिन रामनगर आजाद चौक जोशी लकड़ी टाल के पास वार्ड न0 13 थाना वैशाली नगर का निवासी होना बताया। आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे वैशाली नगर थाने के गश्त आरक्षको की उत्कृष्ट भूमिका रही।