सीजी न्यूज ऑनलाइन 12 जनवरी । नांदगांव में हुए आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले पुलिस कर्मी को जेल भेज दिया गया है। उसने अनुचित तरीके से इवेंट में नम्बर बढ़ाने कहा था। थाना लालबाग पुलिस ने लिखित शिकायत आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यार्थीयों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4),338,336(3),340 (2) 61(2), 3(5) बीएनएस कायम किया था। विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल चैटिंग मेसेज एवं गवाहों के बयान पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर एक और आरोपी जो कि आरक्षक पवन चौरे पिता महेश लाल चौरे 34 निवासी राजीव नगर डोंगरगाव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पूर्व में 07 पुलिस कर्मी, 05 टेकनीशियन टीम, 02 महिला अभ्यार्थी सहित अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की विवेचना जारी है अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी |

