6 थाने की पुलिस ने पकड़ा एक वाहन चोर, 10 दुपहिया वाहन जप्त

6 थाने की पुलिस ने पकड़ा एक वाहन चोर, 10 दुपहिया वाहन जप्त


भिलाई नगर 6 अप्रैल । शातिर वाहन चोर दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा। 01 आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 06 नग मोटर सायकल एवं 04 नग एक्टिवा वाहन कीमती तकरीबन 8 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्यवाही की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने बताया कि थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था ।
टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो पूर्व में जिला रायपुर से वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। वह व्यक्ति वाहन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में जामुल क्षेत्र में घुम रहा है गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्परता से घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम लक्ष्मण बारले बताया तथा उक्त वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया कड़ाई से पूछताछ करने पर थाना सुपेला क्षेत्र से 01 मोटर सायकल, थाना जामुल क्षेत्र से 02 मोटर सायकल एवं 01 एक्टिवा, थाना छावनी क्षेत्र से 01 एक्टिवा, थाना पुरानी भिलाई से क्षेत्र से 01 मोटर सायकल, थाना मोहन नगर क्षेत्र से 02 मोटर सायकल एवं 01 एक्टिवा, थाना दुर्ग कोतवाली क्षेत्र से 01 एक्टिवा कुल 06 नग मोटर सायकल एवं 04 नग एक्टिवा वाहन चोरी करना बताया आरोपी के कब्जे से उक्त चोरी की मोटर सायकल एवं एक्टिवा बरामद कर जप्त किया गया अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में सउनि पूर्ण बहादूर, आरक्षक नरेन्द्र सहारे, जुगनु सिंह, संतोष गुप्ता, अनुप शर्मा, पन्ने लाल उपेन्द्र यादव, विक्रांत यदु एवं थाना जामुल, मोहन नगर स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी :-
लक्ष्मण बारले पिता गोपाल बारले, उम्र 23 साल, निवासी केडिया रोड, कुम्हारी बस्ती।