दुर्ग में नशे पर पुलिस का वार: प्रतिबंधित दवाइयों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में नशे पर पुलिस का वार: प्रतिबंधित दवाइयों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग, 03 अप्रैल 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीली कैप्सूल और नगदी बरामद की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि आशा नगर खंडहर सुलभ के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदेहियों को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान

▪️शंभूराम साहू (63 वर्ष), निवासी शक्ति नगर दुर्ग
▪️नंद कुमार यादव (25 वर्ष), निवासी श्रीनगर उरला दुर्ग

यह सामग्री हुई जब्त

96 नग प्रतिबंधित स्पैमसो प्लस कैप्सूल (कीमत लगभग ₹38,400)
₹800 नगद
➡️ कुल जब्ती: ₹39,200

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत धारा 8, 22, 27(ए) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

अवैध बिक्री के लिए कर रहे थे तलाश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे थे।

पुलिस टीम की सक्रियता

इस कार्रवाई में मोहन नगर थाना पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय भूमिका रही।


पुलिस की अपील


दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।