दुर्ग में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 18 पकड़े गए; 1795 नगद व ताशपत्ती जब्त

दुर्ग में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 18 पकड़े गए; 1795 नगद व  ताशपत्ती जब्त


🛑नंदिनी, धमधा व उतई में 4 अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामले दर्ज

दुर्ग, 04 नवंबर 2026। दुर्ग जिले में सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नंदिनी, धमधा और उतई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चार अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 18 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹17,950 नगद और 208 पत्ती ताश जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

चार स्थानों पर पुलिस की दबिश

दुर्ग पुलिस के अनुसार, 3 और 4 नवंबर 2026 को सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेले जाने की सूचना पर संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने दबिश दी। इस दौरान थाना नंदिनी में एक, थाना धमधा में एक और थाना उतई में दो प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस ने मौके पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश खेल रहे कुल 18 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

नंदिनी के कोड़िया में चार जुआरी पकड़े गए

थाना नंदिनी पुलिस ने ग्राम कोड़िया में शासकीय स्कूल के पीछे 3 नवंबर की रात करीब 8:30 से 9:30 बजे तक कार्रवाई की। यहां जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा गया।

आरोपियों में प्रताप यादव (30), कैलाश देशलहरे (26), दीपेंद्र सिंह (31) और युवराज साहू (27), सभी निवासी ग्राम कोड़िया शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹1,800 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 385/26 दर्ज किया गया है।

धमधा के राजपुर में छह आरोपी गिरफ्तार

थाना धमधा पुलिस ने ग्राम राजपुर में पत्थर खदान के किनारे 3 नवंबर को दोपहर 3:10 बजे से शाम 7 बजे तक कार्रवाई की। यहां छह लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया।

आरोपियों में टेकराम साहू (41), गजेंद्र विश्वकर्मा (24), हेम कुमार कोसरे (30), रेवदास गायकवाड (38), बालत राम साहू (40) और कमलेश साहू (47) शामिल हैं। पुलिस ने ₹12,020 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 351/26 दर्ज किया गया है।

उतई थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई

थाना उतई पुलिस ने ग्राम पतोरा में पानी टंकी के नीचे 3 नवंबर की रात 10:25 बजे से 4 नवंबर की रात 12:50 बजे तक कार्रवाई कर पांच लोगों को पकड़ा।

आरोपियों में तोमेस साहू (22), शेषनारायण साहू (28), खिलेश्वर साहू (26), तामेश्वर देवांगन (30) और दिलेश्वर साहू (48), सभी निवासी पतोरा शामिल हैं। इनके कब्जे से ₹2,280 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 543/26 दर्ज किया गया है।

इसी तरह उतई थाना क्षेत्र में इडरा नहर के पास 3 नवंबर की रात 11:15 बजे से 4 नवंबर की रात 1:20 बजे तक कार्रवाई की गई। यहां गौतम कोसरे (25), अमन बघेल (19) और जालम सिंह टंडन (36), निवासी उतई को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने ₹1,850 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 544/26 दर्ज किया गया है।

जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

दुर्ग पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में नंदिनी, धमधा और उतई थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक जुआ और सट्टा सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

दुर्ग पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।