सूर्या मॉल के पास अवैध पार्किंग पर पुलिस सख्त, 19 वाहनों का चालान

सूर्या मॉल के पास अवैध पार्किंग पर पुलिस सख्त, 19 वाहनों का चालान


🔴पार्किंग ठेकेदार पर मामला दर्ज

भिलाईनगर, 16 मार्च 2026। जुनवानी स्थित Surya Mall Bhilai के आसपास अवैध पार्किंग और यातायात बाधित होने की शिकायतों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 19 दुपहिया और चारपहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया, वहीं अवैध पार्किंग कराने के मामले में पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार Smriti Nagar Police Station Bhilai को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सूर्या मॉल के पास सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहा है और यातायात प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए 15 मार्च को पुलिस ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 19 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध पार्किंग कर सड़क मार्ग को बाधित करने के मामले में मॉल के पार्किंग ठेकेदार आशीष के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।
पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क मार्ग को अवरुद्ध न करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।