कांग्रेस पार्षद हत्या मामले में पुलिस आज कर सकती है खुलासा, तीन आरोपी जांजगीर से गिरफ्तार

कांग्रेस पार्षद हत्या मामले में पुलिस आज कर सकती है खुलासा, तीन आरोपी जांजगीर से गिरफ्तार


कांग्रेस पार्षद हत्या मामले में पुलिस आज कर सकती है खुलासा, तीन आरोपी जांजगीर से गिरफ्तार

भिलाई नगर, 22 नवंबर। औद्योगिक क्षेत्र हथखोज के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस आज कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या के मामले में शामिल तीन आरोपियों को जांजगीर चांपा जिले से तथा एक आरोपी को भिलाई से पकड़ा गया है। आरोपियों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया यह पूछताछ जारी है। 

गौरतलब हो कि पिछले सप्ताह रात लगभग 9ः30 बजे हथखोज बंधवा तालाब में मंदिर के पास पार्षद सूरज बंछोर की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। सूरज को धारदार हथियार से पीट-पीटकर मारा गया था। उसका शव तालाब के पास ही मिला था। सूरज की हत्या मामले में जुआ खेलने-खिलाने और लेन-देन का विवाद भी सामने आया था। मौके से पुलिस ने ताश पत्ती और शराब की बोतलें भी बरामद की थी। हत्या बाद गठित पुलिस टीमों ने लगभग 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की थी। आखिरकार पुलिस को हत्यारों के बारे में पता चल गया कि हत्या दीनानाथ उर्फ दीनू पाल, पुरुषोत्तम उर्फ बूढ़ा, भूरा और लोकेश ने मिलकर की है। पता लगा है कि आरोपी पुरुषोत्तम और दीनानाथ दोनों खुर्सीपार निवासी हैं जबकि लोकश हथखोज और भूरा सुरडूम में रहता है। लोकेश को पुलिस ने पकड़ पूछताछ की तो एक के बाद एक आरोपियों का नाम सामने आने लगा। मर्डर की वजह रंगदारी, पुरानी रंजिश या फिर और कुछ है, इसका खुलासा पुलिस आज कर सकती है।